महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जया बच्चन बोलीं- यूपी की घटनाएं बताऊंगी तो आप चौंक जाएंगे
समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कहा कि अरे उत्तर प्रदेश में कहां सुरक्षा है? किसी की सुरक्षा नहीं है।;
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सपा सांसद जया बच्चन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जया बच्चन ने कहा कि ये क्या हो रहा है?
अगर हम बहुत शक्त शब्द इस्तेमाल करते हैं तो हमें कहा जाता है कि आपको ये नहीं बोलना चाहिए था। अभी मुझे ऐसा लगता है कहीं गुस्से में मैं, आप लोग मेरे सामने खड़े हैं, आपको पकड़कर न मार दूं।
इसके बाद समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कहा कि अरे उत्तर प्रदेश में कहां सुरक्षा है? किसी की सुरक्षा नहीं है। अभी आपको उत्तर प्रदेश की घटनाएं बताऊंगी तो आप चौंक जाएंगे।
#WATCH Jaya Bachchan, Samajwadi Party MP on crimes against women in Uttar Pradesh: Arrey Uttar Pradesh mein kahaan suraksha hai? Kisi ki suraksha nahi hai. Abhi aapko ghatnaye bataungi UP ki to aap chaunk jayenge. https://t.co/OBiWOrScaT
— ANI (@ANI) December 5, 2019
महिलओं के खिलाफ बढ़ रहा क्राइम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। जिसे लेकर देश के नेताओं और जनता में रोष है। आए दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार के बाद हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App