कौशाम्बी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 3 लोगों की मौत और कई घायल, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि आज भरवारी स्थित फैक्ट्री में हैदर अली पटाखा बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों के शीशे भी चटक गए।;

Update: 2020-05-04 10:15 GMT

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में आज सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने के बाद आग लग गई। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फैक्ट्री में फंसे लोगों की बाहर निकाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि आज भरवारी स्थित फैक्ट्री में हैदर अली पटाखा बना रहे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों के शीशे भी चटक गए। जिसके बाद फैक्ट्री आग लग गई। फायरबिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान एसडीएम व सीओ सिराथू भी हालात का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही मामले में जांच के आदेश दे दिया है।

जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सिलेंडर लीक हो रहा था। सिलेंडर के फटने से धमाका हुआ है। वहीं चश्मदीदों ने बताया है कि फैक्ट्री में एक बाद एक कई धमाके हुए। एसपी अभिनंदन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया में धमाके की वजह घर के अंदर बनाये जा रहे पटाखे ही लग रहे हैं। जांच में जो निकलकर उसी के आधार मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरने वालों में राम लाल की बेटी गीता, राजकुमार की पत्नी राधिका व बेटी पुष्पा है।

Tags:    

Similar News