किराए पर रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा था छात्र, मकान मालिक ने हत्या कर घर छह फुट नीचे दफनाया शव

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में 30 वर्षीय लॉ छात्र की हत्या। छात्र 9 अक्टूबर से लापता था। मकान मालिक के घर में छह फीट नीचे शव दबा हुआ था।;

Update: 2019-10-14 13:05 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाज़ियाबाद (Ghaziabad) से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गाजियाबाद के साहिबाबाद (Sahibabad) इलाके में स्थित गिरधर एंक्लेव में लापता युवक का शव एक मकान में दफनाया हुआ मिला। घटना का खुलासा होते ही एंक्लेव में हड़बड़ी मच गई। पुलिस ने बताया है कि 30 वर्षीय मृतक का नाम पंकज सिंह था और वह लॉ का छात्र (Law Student) था। मृतक 9 अक्टूबर से लापता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस कई दिनों से पंकज की तलाश में जुटी थी। सोमवार को पुलिस ने पंकज का शव उसके मकान मालिक के घर में छह फीट गड्ढा खोदकर बाहर निकाला। पंकज का शव मकान मालिक के 50 गज के प्लाट में मिला। 50 गज में मकान मालिक का चार मंजिल का मकान बना हुआ है। जिसके बेसमेंट में तीन कमरे हैं। उनमें से एक कमरे में जमीन से छह फीट नीचे पंकज का शव दफनाया गया था। मृतक के गले पर कट के निशान भी पाए गए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में 9 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे पंकज को आखिरी बार देखा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से शव के साथ 4-5 डिओड्रेंट की खाली कैन भी बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने पर पता लगेगा कि मौत कब हुई है। पुलिस मकान मालिक मुन्ना को हत्या का आरोपी मान रही है। घटना का खुलासा होने के बाद से मुन्ना सपरिवार फरार है। परिजनों का कहना है कि उन्हें मकान मालिक पर शक था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए मुन्ना को चौकी बुलाया था। अगले दिन से ही आरोपी फरार है।  

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News