पीएम मोदी को टक्कर देने वाले अजय राय का पूरा प्रोफ़ाइल, कांग्रेस ने खेला ये मास्टर स्ट्रोक

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के वाराणसी चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम दे दिया है। उनकी जगह अजय रॉय को इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है।;

Update: 2019-04-25 07:19 GMT

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के वाराणसी चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम दे दिया है। उनकी जगह अजय रॉय को इस सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। आइये जानते हैं कौन हैं अजय राय-

अजय रॉय ने अपनी राजनीति की शुरूआत साल 1996 में भारतीय जनता पार्टी की स्टुडेंट्स विंग से की। राय ने कोलासला सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद नौ बार के सीपीआई एमएलए को मात्र 484 मतों से हराया था। इसके बाद साल 2002 और 2007 में उन्होंने बसपा के अवधेश सिंह को भारी मतों से हराकर इस सीट को बरकरार रखा।

इसके साल 2007 में राय को लेकर अफवाहें उड़ी कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने की योजना बना रहे थे। जिसका उन्होंने तब खंडन किया। हालांकि 2009 लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से वाराणसी के लिए टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ चुनाव लड़े। लेकिन इस चुनाव को हार गए। अजय राय यहां तीसरे नंबर पर रहे।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद राय ने स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में कोलासल सीट से चुनाव लड़ा। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा पार्टी में शामिल होने के लिए दबाव बना रही थी और जब उन्होंने इनकार किया तो उनका सिक्योरिटी कवर कम कर दिया गया।

इसके बाद राय ने साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर पिंडरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और 29.31 प्रतिशत वोटों के साथ जीत दर्ज की। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा। जिसमें वह हार गए। 7.34 प्रतिशत वोटों के साथ वह तीसरे नंबर पर रहे। फिर 2017 में कांग्रेस की तरफ से पिंडरा विधानसभा से चुनाव लड़ा। यहां भी हार गए।

अब 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें वाराणसी से उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी की हॉट सीट पर उनकी टक्कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News