वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी नहीं अजय राय लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें साफ हो गई हैं।;
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ने की अटकलें साफ हो गई हैं। कांग्रेस ने आज अजय राय को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से अब अजय राय का मुकाबला पीएम मोदी से होगा।
Madhusudan Tiwari to be the Congress candidate from Gorakhpur #LokSabhaElections2019 https://t.co/urwomZKG4h
— ANI (@ANI) April 25, 2019
बता दें की अजय राय साल 2014 में भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। वहीं कांग्रेस ने गोरखपुर लोकसभा सीट से मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया है। यहां पर मधुसूदन तिवारी का मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार रवि किशन से होगा।
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्षा राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कामन सौंपी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिस तरह से वाराणसी में सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी को लेकर घेरा और सवाल खड़े किए हैं।
इसके बाद सियासी गलियारें में चर्चाएं शुरू हो गई की थी कि प्रियंका पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। प्रियंका ने खुद भी रायबरेली में लोगों से कहा था कि वाराणसी से लड़ जाऊं तो। लेकिन पार्टी राहुल गांधी ने आज प्रियंका गांधी के वाराणसी से उतरने पर पूर्ण विराम लगा दिया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें यानी अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। अगर यहां के जातीय समीकरण को बात की जाए तो तो वैश्य, ब्राह्मण और कुर्मी मतदाता काफी निर्णायक भूमिका में हैं।
लगभग 3 लाख वैश्य, 2.5 लाख कुर्मी, 2.5 लाख ब्राह्मण, 3 लाख मुस्लिम, 1 लाख 30 हजार भूमिहार, 1 लाख राजपूत, 1.75 लाख यादव, 80 हजार चौरसिया, 1 लाख दलित और 1 लाख के करीब अन्य ओबीसी मतदाता हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App