लोकसभा चुनाव 2019 : अखिलेश यादव का आरोप, भाजपा चुनाव जीतने के लिए जांच एजेंसियोें का रही है इस्तेमाल

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज भाजपा को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाए।;

Update: 2019-05-05 08:43 GMT

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज भाजपा को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की गिनती बिगड़ गई है। स्वयं भाजपा भी जान गई है कि वह सरकार नहीं बना पाएंगे। इसलिए वे सीबीआई, ईडी और आईटी की मदद ले रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि आचार संहिता के प्रभाव में आने के बाद किसी पर भी सीबीआई का छापा नहीं पड़ा। मोदी के नेतृत्व में यह पहली सरकार है जिसने चुनाव शुरू होने और आचार संहिता के प्रभाव होने पर भी लोगों को जांच एजेंसियों से डराना चाहती है।

सपा प्रमुख ने कहा गठबंधन तय करेगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी और कौन देश का अगला पीएम होगा। साथ ही अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 180 डिग्री प्रधानमंत्री बताया है। और कहा कि पीएम जो कहते हैं उसका ठीक उल्टा करते हैं। उनकी भाषा बदल गई है। वह अब सिर्फ 1 प्रतिशत के नेता रह गए हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News