लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस के गढ़ में ईवीएम बनी समस्या, अमेठी के कई बूथों पर तकनीकी खराबी से मतदान बाधित
लोकसभा चुनाव में आज (सोमवार) को पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। इसी बीच अमेठी लोकसभा में ईवीएम के खराब होने की शिकायतें भी मिल रही हैं।;
लोकसभा चुनाव में आज (सोमवार) को पांचवें चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। अमेठी लोकसभा में ईवीएम के खराब होने की शिकायत आ रही है। प्राथमिक विद्यालय रामगंज मतदान केंद्र 380 पर ईवीएम खराब होने से मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका।
इसके अलावा अमेठी के ही मुसाफिरखाना क्षेत्र के दादरा गांव के बूथ संख्या 28 पर भी ईवीएम में खराबी होने के कारण मतदान में रुकावट आई। तिलोई विधानसभा के जियापुर में भी ईवीएम की खराबी के कारण पोलिंग बूथ पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही।
भेटुआ ब्लाक के मनीरामपुर में वीवीपैड मशीन खराब होने के कारण मतदान बाधित हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों ने सूचना पर हरकत दिखाते हुए तत्काल सही करने की बात कही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App