लोकसभा चुनाव: मुख्तार अब्बास नकली के खिलाफ केस दर्ज, आजम खान को बताया 'मोगेंबो'

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई बार नेताओं के बयान उनके लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं। इसी बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी के खिलाफ रामपुर में मामला दर्ज हो गया है। आंचार सहिंता मामले के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।;

Update: 2019-04-17 07:05 GMT

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कई बार नेताओं के बयान उनके लिए परेशानी खड़ी कर देते हैं। इसी बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी के खिलाफ रामपुर में मामला दर्ज हो गया है। आंचार सहिंता मामले के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एएनआई के मुताबिक, नकवी के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से लोकसभा उम्मीदवार आजम खान को मोगेंबो बताया। नकवी पर आरोप है कि उन्होंने बॉलीवुड के महान किरदार मोगेंबो की तुलना आजम खान से की।

बीते सोमवार को एक रैली के दौरान उन्होंने खाकी अंडरवियर वाले बयान पर पलटवार करते हुए निशाना साधा। रामपुर लोकसभा सीट के आजम खान के खिलाफ भाजपा ने जया प्रदा को खड़ा किया है।

रामपुर एएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा दिया गया बयान जो कि मजिस्ट्रेट की मॉनिट्रिंग में रिकॉर्ड हुआ उसके आधार पर केस रजिस्टर किया गया है। यह मामला मजिस्ट्रेट एम के गुप्ता के आदेश पर दर्ज किया गया है।

बीती 15 अप्रैल को रामपुर के शाहबाद राम लीला ग्राउंड में भाजपा द्वारा रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें यह विवादित बयान दिया गया। बीती रात इस मामले में केस दर्ज किया गया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News