Lok Sabha Elections 2019 Phase 3: अब्दुल्ला आजम खान का दावा, रामपुर में 300 से ज्यादा EVM खराब, डीएम पर लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के दौरान 16 राज्यों की 116 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच रामपुर में ईवीएम खराब होने की खबरे लगातार आ रही हैं।;
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के दौरान 16 राज्यों की 116 सीटों पर वोटिंग जारी है। इस बीच रामपुर में ईवीएम खराब होने की खबरे लगातार आ रही हैं।
आजम खान के बेटे का आरोप
समाजवादी नेता अब्दुल्ला आजम खान ने दावा किया है कि रामपुर में 300 से ज्यादा ईवीएम में दिक्कतें और खराबी आ रही है। वहीं उन्होंने डीएम पर गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है।
बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट पर सपा की तरफ से आजम खान को उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं उनके खिलाफ भाजपा ने जया प्रदा को चुनावी मैदान में उतारा है। जया इससे पहले सपा के टिकट पर रामपुर की सांसद भी रह चुकी हैं।
इन सीटों पर हो रहा चुनाव
तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7 सीटें, गुजरात की 26, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 5, दादर नागर हवेली की 1 और दमन दीव की 1 लोकसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं।
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पी पी सुनीर, तुषार वेलापल्ली, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ आजम खान, जया प्रदा, शिवपाल सिंह यादव, संतोष गंगवार और वरुण गांधी जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। उत्तर प्रदेश की जिन 10 सीटों पर मतदान होगा इनमें से सात सीटों पर वर्ष 2014 में भाजपा ने कब्जा किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App