लोकसभा चुनाव 2019: कन्नौज में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस, सपा और बसपा का सिर्फ एक ही मंत्र है, जात-पात जपना, जनता का माल अपना

पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के चौथे चराण का चुनाव प्रचार करने के लिए उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सार्वजिनक रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है।;

Update: 2019-04-27 06:58 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 का रण जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी एक के बाद एक लगातार रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के चौथे चराण का चुनाव प्रचार करने के लिए उत्तर प्रदेश के कन्नौज पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सार्वजिनक रैली को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

लाइव अपडेट..

कांग्रेस, सपा, बसपा का सिर्फ एक ही मंत्र है, जात-पात जपना, जनता का माल अपना: पीएम मोदी

कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि पीएम किसान योजना के पैसे मोदी चुनाव बाद वापस ले लेगा। इसका मतलब है कि उन्होंने ये मान लिया है कि 23 मई के बाद मोदी की सरकार बनेगी। मैं वादा करता हूं कि ये पैसा आपका है और आपसे इसको कोई वापस नहीं ले सकता: पीएम मोदी

हम तो कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे, आलू का वैल्यू एडिशन बढ़ाएंगे और आलू से चिप्स बनवा सकते हैं और किसानों की आय दोगुना करने के प्रयास कर रहे हैं: पीएम मोदी

हमारे देश में ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग हैं जो आलू से सोना बनाते हैं। वो काम हम नहीं कर सकते, न मेरी पार्टी कर सकती। जिसको आलू से सोना बनाना है वो उनके पास जाये, हम ऐसा नहीं कर सकते: पीएम मोदी

हमारे देश के वीर शहीदों ने तिरंगे झंडे को लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। वो स्वराज के लिए लड़े थे, अब हमें सुराज के लिए लड़ना है। हम तब संकटों से निकलना चाहते थे और अब हम समृद्धियों की ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं। तिरंगा ही हमारी प्रेरणा है: पीएम मोदी

नया हिंदुस्तान अब डरेगा नहीं। नया हिंदुस्तान आतंकियों के घर में घुसकर मारेगा। जब देश सुरक्षित होगा तभी सामान्य मानवी का जीवन सही से चलेगा: पीएम मोदी

आज जितने लोग खुद को भावी प्रधानमंत्री बता रहे हैं, इन्होंने देश को मजबूत बनाने की, जवानों की रक्षा की कोई योजना सामने रखी है क्या? जो मोदी को हराने के लिए, पाकिस्तान के झूठ को सच मानते हों, पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हों, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है: पीएम मोदी

आतंकवाद से देश की रक्षा होनी चाहिए की नहीं? सपा बसपा वाले एक बार भी आतंकवाद पर बोले क्या? मोदी को इतनी गाली दी, लेकिन आतंकवाद को एक भी गाली दी क्या? क्या सपा बसपा वाले आतंकवादियों से डरते हैं या उनको बचाने के लिए चुप बैठे हैं: पीएम मोदी

आज मोदी का प्रचार वो किसान कर रहे हैं जिन्हें पीएम किसान योजना से मदद राशि मिली। आज मोदी का प्रचार वो परिवार कर रहा है जिसके बेटे मातृभूमि की रक्षा में हैं, जिन्हें बूलेट प्रूफ जैकेट और हथियार मोदी ने दिये हैं: पीएम मोदी

आज मोदी का प्रचार वो बहन कर रही है जिसने पूरी जिंदगी चूल्हे के धूंए मे निकाल दी थी और उसे उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिला। मोदी का प्रचार वो बेटी कर रही है जिसके घर शौचालय बना और उसे इज्जत घर मिल गया: पीएम मोदी

परसों काशी वालों ने अवसरवादियों, महामिलावटियों के होश उड़ा दिये और आज आपने उनका हाल-बेहाल कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि आप सब विजय डंका बजाने यहां आए है: पीएम मोदी

महामिलवती केवल अपने वंश के भविष्य के बारे में सोच सकते हैं, उन्हें देश के भविष्य के लिए कोई फिक्र नहीं है: पीएम मोदी


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News