लोकसभा चुनाव 2019 : फतेहपुर में प्रियंका गांधी बोलीं- ये लोग चुनावी भाषण में 50 प्रतिशत मेरे परिवार का लेते हैं नाम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।;

Update: 2019-04-24 07:19 GMT

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इनको ये सनक है, मेरे परिवार के बारे में बात करते हैं। 50 प्रतिशत इनका जो चुनावी भाषण होता है यही होता है कि नेहरु जी ने क्या किया, इंदिरा गांधी ने क्या किया। वाड्रा ने आगे कहा कि लेकिन ये नहीं बताएंगे की पांच साल में इन्होंने क्या किया। 

बता दें की सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल को हो चुका है। चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को नौ राज्यों की 71 सीटों पर होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News