चुनाव 2019: भोजपुरी स्टार्स निरहुआ और रवि किशन को लेकर बोले सीएम योगी, मुंबई से लेकर आए हैं ताकि यहां भी फिल्म सिटी बने
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी प्रचार के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चन्दौली पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हम 2 भोजपुरी कलाकारों को चुनाव लड़ा रहे हैं। एक आजमगढ़ से और एक गोरखपुर से, मुंबई से पकड़ के लाए हैं इनको, जबर्दस्ती लाए हैं कि अब पूर्वी यूपी के लिए भी कुछ कर दो।;
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी प्रचार के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चन्दौली पहुंचे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि हम 2 भोजपुरी कलाकारों को चुनाव लड़ा रहे हैं। एक आजमगढ़ से और एक गोरखपुर से, मुंबई से पकड़ के लाए हैं इनको, जबर्दस्ती लाए हैं कि अब पूर्वी यूपी के लिए भी कुछ कर दो।
आगे कहा कि हम भोजपुरी के विकास के लिए काम कर रहे हैं, अगर ये दोनों कलाकार चुनाव जीत जाते हैं तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बन सकती है। हमारी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का काम किया है। दूसरे सत्र में 52 लाख मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का काम किया गया। एक-एक किसान से उसका गेहूं खरीदा जाएगा और उसका मूल्य उसके खाते में पहुंचा दिया जाएगा।
#WATCH UP CM in Chandauli: Hum 2 Bhojpuri kalakaro ko chunaav lada rahe hain 1 Azamgarh aur 1 Gorakhpur se, Mumbai se pakad ke laye hain inko, zabardasti laye hain ki ab poorvi UP ke liye bhi kuchh karo. Jab yeh kalakaar sansad banenge to poorvi UP mein bhi filmcity ban sakti hai pic.twitter.com/fJL7FQjxih
— ANI UP (@ANINewsUP) April 24, 2019
आगे कहा कि अगर शासन के विकास कार्य को आप तक पहुंचाने में कोई भेदभाव नहीं किया गया है तो आप भी वोट देते वक्त भेदभाव नहीं कर कमल का बटन दबाने का काम करें। 30 हजार गरीबों को यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने का काम किया गया है। योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किसी का भी जात-पात नहीं देखा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App