लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने तीन उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज तीन नामों की सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में आचार्य प्रमोद कृष्णम, विनय कुमार पांडे और पंकज संघवी का नाम शामिल है।;
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज तीन नामों की सूची जारी की है। कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में आचार्य प्रमोद कृष्णम, विनय कुमार पांडे और पंकज संघवी का नाम शामिल है। कांग्रेस ने लखनऊ से आचार्य प्रमोद कृष्णम, कैसरगंज (यूपी) से विनय कुमार पांडे और इंदौर (मध्य प्रदेश) से पंकज संघवी को चुनावी मैदान में उतारा है।
Congress releases list of three names for #LokSabhaElections2019 , Acharya Pramod Krishnam to contest from Lucknow,Vinay Kumar Pandey from Kaiserganj(UP) and Pankaj Sanghvi from Indore(Madhya Pradesh)
— ANI (@ANI) April 16, 2019
बता दें कि आज शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई है। खबर है कि पूनम सिन्हा लखनऊ से चुनाव लड़ सकती है। वहीं भाजपा की ओर राजनाथ सिंह भी लखनऊ सीट से चुनाव लड़ेंगी। अब लखनऊ सीट पर भाजपा के राजनाथ सिंह, कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा बसपा आरएलडी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App