Mausam Ki Jankari: यूपी में बदलेगा मौसम, आज से तापमान में होगी बढ़ोतरी
Mausam Ki Jankari: उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने जा रहा है। इस बार के बदलते मौसम पर बारिश और तेज हवाओं का असर नहीं होगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।;
Mausam Ki Jankari: उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख एक बार फिर बदलने जा रहा है। इस बार बदलते मौसम के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर नहीं होगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ देखने को मिलेगा। बादल भी छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के साथ तेज हवा नहीं चलेगी। जिससे तापमान में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। गुरवार से मौसम साफ होने लगा।
हालांकि सुबह लोगों को ठंड महसूस हुई, लेकिन थोड़ी देर के बाद धूप निकलने से गर्मी का अहसास करा रही है। धूप खिलने से लगातार पारे में इजाफा होगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मौसम सामान्य हो गया और धूप के साथ हवाएँ चलती रहीं।
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 30.08 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री था। इस लिहाज से न्यूनतम पारे में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि अधिकतम पारा एक डिग्री दर्ज किया गया है।