आजम पर गलत तरीके से मामले दर्ज किए गएः मुलायम सिंह यादव

आजम खान के ऊपर पुलिस के मामले दर्ज करने पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें आजम खान पर की गई कार्रवाई को गलत बताया है।;

Update: 2019-09-03 08:22 GMT

आजम खान की यूनिवर्सिटी के ऊपर कार्रवाई को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें आजम खान पर की गई कार्रवाई को गलत बताया है। मुलायम सिंह ने कहा कि आजम खान ने चंदे के पैसे से यूनिवर्सिटी बनायी है। आजम पर गलत केस दर्ज हुए हैं। आजम खान के साथ पूरी समाजवादी पार्टी खड़ी है। उन्होंने हमेशा गरीब और मजदूरों की लड़ाई लड़ी है।

मालूम हो कि आजम खान की ओर से संचालित यूनिवर्सिटी में किताबों की जांच की गई थी। पुलिस से लेकर सीबीआई ने छापेमारी की थी। इसके अलावा आजम खाने के बेटे के खिलाफ भी पासपोर्ट से जुड़ी गलत जानकारी देने का मामला दर्ज किया गया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News