मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।;
समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि उन्हें क्या हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम मुलायम सिंह की जांच में जुटी हैं। जहां उनकी इलेक्ट्रो एन्सेफलोग्राम हो रही है। इसके जरिए दिमाग की क्रियाशीलता देखी जाती है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए थे। हाल ही में मुलायम ने 19 अप्रैल को मैनपुरी में सपा-बसपा-आरएलडी की संयुक्त रैली में मायावती के साथ मंच साझा किया था। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App