Modi Cabinet 2O19 : उत्तर प्रदेश पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, सबसे ज्यादा मंत्री इसी प्रदेश से
पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह, अमेठी से राहुल को हराने वाली स्मृति ईरानी और सूबे के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। संतोष गंगवार, हरदीप पुरी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और डॉ. संजीव बालियान को राज्यमंत्री बनाया है।;
भाजपा को दूसरी बार सत्तासीन करने में देश के सबसे बड़े सूबे का विशेष योगदान रहा है इस बात का पूरा ध्यान रखते हुए मोदी सरकार ने यूपी के 8 लोगों को अपनी कैबिनेट में हिस्सा बनाया है। तीन लोगों को कैबिनेट, दो को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और तीन को राज्यमंत्री बनाया गया है। हालाकि पिछली सरकार में मंत्री रही मेनका गांधी को इसबार कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी है।
पिछली सरकार में गृहमंत्री रहे राजनाथ सिंह, अमेठी से राहुल को हराने वाली स्मृति ईरानी और सूबे के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। संतोष गंगवार, हरदीप पुरी को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और डॉ. संजीव बालियान को राज्यमंत्री बनाया है।
पिछली मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी मेनका गांधी को इसबार जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि उन्हें अन्य महात्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। मेनका के अलावा अनुप्रिया पटेल, महेश शर्मा और डॉ. सत्यपाल सिंह जैसे कई बड़े नामों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी है। वहीं पिछली सरकार में शपथ लेने वाली उमा भारती और कलराज मिश्रा ने इसबार चुनाव ही नहीं लड़ा।
स्वयं वाराणसी सीट से सांसद चुने गए पीएम मोदी ने कैबिनेट में यूपी को सबसे ऊपर रखकर अपना उत्तर प्रदेश प्रेम दिखा दिया है। मंत्रीमंडल के गठन में जातीय संतुलन को साधने की कोशिश की गई है पर प्रदेश में 15 अनुसूचित जाति के सांसद होने के बावजूद किसी को मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिली है। सिख समुदाय से आने वाले हरदीप पुरी इस वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App