उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का 80वां जन्मदिन, भाई शिवपाल यादव ने इस अंदाज में दी बधाई

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। 80वें जन्मदिन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख भाई शिवपाल यादव ने भी बधाई दी है।;

Update: 2019-11-22 05:06 GMT

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 80वें जन्मदिन पर शिवपाल यादव ने भी बधाई दी है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) कार्यालय के बाहर शुभकामनाओं के होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके अलावा आसपास के पूरे क्षेत्र में होर्डिंग-पोस्टर लगवाकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख ने बधाई दी है। पोस्टरों में मुलायम और शिवपाल के साथ फोटो लगाए गए हैं।

समाजवादी पार्टी कार्यालय भी सजाया गया

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय को भी सजाया गया। कार्यालय के बाहर पूरी सड़क पर पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए हैं। इसके जरिए पार्टी ने अपने चहेते नेता को बधाई दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News