प्रियंका गांधी का भाजपा पर हमला, कहा आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिल में अहिंसा और करुणा है। हिंसा कायर की पहचान है। झूठ से देश अब ऊब चुका है।;

Update: 2019-12-28 08:33 GMT

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने आज लखनऊ में कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। प्रियंका गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश में संकट में हैं। सरकार आज छात्रों की आवाज को दबा रही है। डराने वाला मुंह बंद कराने की कोशिश करता है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिल में अहिंसा और करुणा है। हिंसा कायर की पहचान है। झूठ से देश अब ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं। पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं। प्रियंका गांधी ने एसपी और बसपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। कार्यकर्ताओं के दिल में भय और हिंसा नहीं। उन्होंने कोई बलिदान नहीं दिया। 



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News