प्रियंका गांधी प्रदर्शन के दौरान मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवार से मिलने पहुंची
बिजनौर में मारे गए प्रदर्शनकारियों के परिवार से मिलने प्रियंका गांधी पहुंची हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बिजनौर पहुंची है।;
कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा विरोध प्रदर्शन में मारे प्रदर्शनकारियों के घर पहुंची है। बिजनौर में नागरिक संशोधन के खिलाफ हुए प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिजनों से प्रियंका गांधी ने मुलाकात की है। जिसके जरिए यूपी और केंद्र की सरकार को घेरने की कोशिश है।
बिजनौर में 20 दिसम्बर को नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई थी। इसमें 2 लोगों के मरने और कई अन्य के घायल होने की खबर आई थी। जिसके बाद प्रियंका गांधी बिजनौर मिलने के लिए पहुंची है।
दूसरी तरफ प्रियंका गांधी कल दिल्ली के राजघाट में नागरिकता कानून के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन भी करने जा रही है। आपको बता दें कि इस समय कांग्रेस बड़े पैमाने पर नागरिकता कानून का विरोध कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App