आजमगढ़ में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, बोलीं आप सभी के साथ गलत किया गया

तमाम बच्चों को जेल में डाला गया और भयानक धाराएं लगाई गई हैं। उनको छोड़ा नहीं जा रहा है। इनके एक मौलाना साहब हैं जिन्हें जेल में डाला गया है जबकि वो हमेशा अहिंसा की बात करते हैं।;

Update: 2020-02-12 09:28 GMT

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज़मगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरी और NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ बैठक कर बातचीत की।

इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार को भी घेरा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गलत आप सभी के साथ किया गया है, और हमें इस अन्याय के खिलाफ खड़ा होना होगा। यह सरकार पूरी तरह से गरीब लोगों के खिलाफ है। 

तमाम बच्चों को जेल में डाला गया और भयानक धाराएं लगाई गई हैं। उनको छोड़ा नहीं जा रहा है। इनके एक मौलाना साहब हैं जिन्हें जेल में डाला गया है जबकि वो हमेशा अहिंसा की बात करते हैं। मुझे तो ये लगता है कि पुलिस ने इनके साथ बहुत बेइंसाफी की है।  

Tags:    

Similar News