प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बांड पर मोदी सरकार को घेरा, मांगे तीन सवालों के जवाब
प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बांड पर मोदी सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर तीन सवाल दागे हैं।;
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को इलेक्टोरल बांड को लेकर मोदी सरकार पर निशान साधा है। प्रियंका गांधी ने इलेक्टोरल बांड पर मोदी सरकार को घेरते हुए ट्वीट कर तीन सवाल दागे हैं।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि इलेक्टोरल बांड के जरिए चंदा लेने के मामले में एक रिपोर्ट ने 4 खुलासे किए हैं। कल भाजपा सरकार के मंत्री ने एक रटा रटाया कागज प्रेस के सामने पढ़ दिया! लेकिन इन प्रश्नों के जवाब कहां हैं?
1- क्या यह सच है कि आरबीआई और चुनाव आयोग की आपत्तियों को नकारा गया?
2- रिपोर्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गैरक़ानूनी तरीक़े से बांड की बिक्री की अनुमति दी? क्या यह सच है?
3- चंदा देने वाले की पहचान गोपनीय है- क्या सरकार ने ये झूठ बोला?
2- रिपोर्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री जी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान गैरक़ानूनी तरीक़े से बॉंड की बिक्री की अनुमति दी? क्या यह सच है?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 22, 2019
3-चंदा देने वाले की पहचान गोपनीय है- क्या सरकार ने ये झूठ बोला?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App