Sonbhadra: वाराणसी पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, आज सोनभद्र के ऊम्भा में पीड़ित परिवारों से करेंगी मुलाकात

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार कांड के महीनों बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मंगलवार को ऊम्भा गांव का दौरा करेंगी। जिसमें 10 गोंड आदिवासियों के परिवार के सदस्यों से वो मुलाकात करेंगी। बीती 17 जुलाई को जमीन विवाद हुआ था।;

Update: 2019-08-13 05:52 GMT

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुए नरसंहार कांड के महीनों बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मंगलवार को ऊम्भा गांव का दौरा करेंगी। जिसमें 10 गोंड आदिवासियों के परिवार के सदस्यों से वो मुलाकात करेंगी। बीती 17 जुलाई को जमीन विवाद हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस इकाई ने सोनभद्र जिले में प्रियंका की यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है। दौरे के दौरान प्रियंका उन सभी 10 लोगों के परिवार के लोगों से मिलेंगी जो गोलीबारी में मारे और घायल हुए थे। वह लगभग डेढ़ घंटे तक गांव में ही रहेंगी।

प्रियंका पीड़िता परिवारों से गांव में विकास कार्यों के बारे में बात की और घटना के बाद उनकी स्थितियों का जायजा भी लेंगी ताकि सरकार के सामने उनकी बातों को उठाया जा सके।

जानकारी के लिए बता दें कि बीती 17 जुलाई को सोनभद्र में एक जमीन विवाद में कब्जे के लिए गए ग्रामीण प्रधान और उसके साथियों ने हथियार के दम पर गांव वालों पर हमला कर दिया। इस हादसे में 10 लोग मारे गए और 28 लोग घायल हो गए थे।

इस घटना के बाद राजनीति सोनभद्र में तेज हुई तो कांग्रेस महासचिव को गांव में जाने से मना कर दिया गया। लेकिन सोनभद्र में रहने के दौरान पीड़िता परिवार खुद प्रिंयका गांधी से मिलने पहुंचा। वाराणसी के अस्पताल में घायल लोगों से मिलने के बाद उन्हें रोका गया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News