कांग्रेस पूर्व सांसद और फूलनदेवी की बहन ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

चार बार सांसद रह चुके रामकांत यादव (Ramakant Yadav) और समाजवादी पार्टी (SP) की पूर्व सांसद रह चुकीं फूलनदेवी की बहन रुकमणी देवी (Rukmani Devi) समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव भी इस मौके पर उपस्थित रहे। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा दूसरी पार्टी से आए नेताओं से सपा को 2022 के चुनाव जीतने में मदद मिलेगी।;

Update: 2019-10-06 11:01 GMT

चार बार सांसद रह चुके रामकांत यादव (Ramakant Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की पूर्व सांसद रह चुकी फूलनदेवी (Phoolan Devi) समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव भी इस मौके पर उपस्थित रहे। अखिलेश यादव ने कहा दूसरी पार्टी से आए नेताओं से सपा को 2022 के चुनाव जीतने में मदद मिलेगी।

कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्वांचल के बड़े नेता रमाकांत यादव अपने समर्थकों के साथ रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा का गढ़ कहे जाने वाले संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ से चार बार सांसद रह चुके रमाकांत यादव सपा के राष्ट्रयी अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। रमाकांत यादव के अलावा समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद फूलन देवी की बहन रुकमणी देवी निषाद ने भी सपा की सदस्यता ले ली है।

अखिलेश यादव न इस मौके पर मीडिया को संबोधित किया और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है। नौजवानों के रोजगार जा रहे हैं और यह चिंता की बात है। राम मंदिर के संबंध में सवाल पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमें संविधान पर भरोसा है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा वह माना जाएगा।

दोनों नेताओं के सपा में शामिल होने के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि दूसरी पार्टी से आए नेताओं का स्वागत करता हूं। उनके आने से जो ताकत बढ़ रही है वो 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में मदद करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा ने दूसरी पार्टियों से नेता लाकर अपनी सरकार मजबूत की। वह अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकती थी।

बता दें, रमाकांत यादव 1999 में समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2004 में वह बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए थे और 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। लेकिन 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें मुलायम सिंह के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2019 में भी उन्होंने भदेही से चुनाव लड़ा और हार गए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News