यूपी कैबिनेट मंत्री पर लगा रेप का गंभीर आरोप, सफाई में दिया विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। सुरेश खन्ना के साथ उनके पीआरओ सुचित सेठ और डॉ. वैभव खन्ना पर भी रेप का आरोप लगा है। पीड़िता ने कोर्ट से योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री समेत तीन लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कोर्ट से आदेश देने की मांग की है।;

Update: 2019-04-28 07:00 GMT

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। सुरेश खन्ना के साथ उनके पीआरओ सुचित सेठ और डॉ. वैभव खन्ना पर भी रेप का आरोप लगा है। पीड़िता ने कोर्ट से योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री समेत तीन लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कोर्ट से आदेश देने की मांग की है।

अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए सुरेश खन्ना ने कहा कि मेरे ऊपर जो भी आरोप लगे हैं उसकी जांच करवा लें अगर मैं दोषी पाया जाता हूं तो मेरी मांस बीच चौराहे पर कुत्तों से नुचवा दिया जाय। सुरेश खन्ना ने ये बाते अपने ट्वीटर के जरिए कही।

पीड़िता ने कहा कि वह अपने मूक बाधिर बच्ची का इलाज करवाने गोमती नगर के एक अस्पताल गई थी जहां उसके साथ रेप हुआ और ब्लैकमेल किया गया। महिला के आरोपों के बाद सुरेश खन्ना ने ट्वीट करते हुए अपना पक्ष रखा।

उन्होंने कहा माननीय न्यायालय सीजेएम, लखनऊ में मेरे खिलाफ दिए गए प्रार्थनापत्र में जो भी आरोप लगे हैं वह पूर्णतः मिथ्या और बेबुनियाद है। जैसी जांच चाहें वैसी करवा लें, दोषी पाए जाने पर मेरा मांस चौराहे पर कुत्तों से नुचवाया जाए। सीजेएम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की तारीख 7 मई तय की है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News