संविधान दिवस पर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, यूपी विधानसभा के बाहर अखिलेश यादव ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ से विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया गया है। संविधान दिवस पर संविधान की रक्षा को लेकर प्रदर्शन किया है।;

Update: 2019-11-26 05:10 GMT

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तरफ से संविधान दिवस पर प्रदर्शन किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अगुवाई में उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया गया है। संविधान की रक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नारेबाजी की है। 

समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के ऊपर संविधान की आत्मा को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में किसान और कानून का मुद्दा भी उठाया है। समाजवादी पार्टी नेताओं का कहना है कि किसान और कानून दोनों दयनीय स्थिति में है। प्रदेश में अन्नदाता भूखा मर रहा है। जबकि अपराधियों का प्रदेश में खौफ है। दिन दहाड़े बदमाश लोगों को गोलियां मार रहे हैं।

सपा नेताओं ने कल भी किया था प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी की तरफ से कल भी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया गया था। समाजवादी पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों को सदन के अंदर शपथ ना दिलाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर ली शपथ। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शपथ के बाद विधानसभा अध्यक्ष के दफ्तर में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हुई।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News