सोनभद्र हत्याकांड के तीन और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद भेजे जाएंगे जेल

सोनभद्र के उम्भा में जमीन विवाद को लेकर हुए भीषण नरसंहार (Sonbhadra Massacre) के तीन और आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।;

Update: 2019-10-19 09:55 GMT

सोनभद्र के उम्भा नरसंहार मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी घटना के बाद 17 जुलाई से फरार चल रहे थे। इन पर 10 हजार का ईनाम भी रखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इन तीनों को घोरावल के बस स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अब तक फरार 14 आरोपियों में से अब सिर्फ एक की गिरफ्तारी बची है। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। शनिवर को पुलिस को सूचना मिली कि सोनभद्र के उम्भा कांड में तीन अभियुक्त राजबिहारी, बब्बू कोटेदार और बबुआ जनपद सिंगरौली वर्दिया बस स्टाप पहुंचेंगे। इसके बाद मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को सुबह 5.30 बजे घोरावल के वर्दिया बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अरोपियो को पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। 

क्या था मामला

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के उभ्भा गांव में 17 जुलाई को जमीन को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलने से 10 आदिवासियों की मौत हो गई थी। और 21 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने 28 को नामजद और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News