मुलायम सिंह यादव की फिर तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव को कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें यूरिनरी रिटेंशन (मलमूत्र त्यागने की समस्या) में समस्या आ रही थी। मुलायम सिंह यादव की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी।;

Update: 2019-06-24 13:12 GMT

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव को कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें यूरिनरी रिटेंशन (मलमूत्र त्यागने की समस्या) में समस्या आ रही थी। मुलायम सिंह यादव की तबियत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। 

इससे पहले 10 जून को मुलायम सिंह यादव को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं आज उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यशोदा अस्पताल के एमडी डॉ. पीएन अरोड़ा के मुताबिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उनकी सभी जांच की जा रही है। किसी प्रकार की चिंता का विषय नहीं है। शुगर लेवल कंट्रोल होते ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News