देवभूमि हुई शर्मसार : पांचवी की छात्रा को शिक्षक ने बनाया हवस का शिकार

उत्तराखंड की देवभूमि से हैवानियत की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक शिक्षक ने ही पांचवी की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के साथ पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।;

Update: 2019-05-22 11:20 GMT

उत्तराखंड की देवभूमि से हैवानियत की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक शिक्षक ने ही पांचवी की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के साथ पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ये घटना लधियाघाटी के रीठा साहिब के एक स्कूल की है। जहां एक अध्यापक ने इस घटना को अंजाम दिया। छोटी सी बच्ची से दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि हैवानियत करने वाला शिक्षक स्कूल परिसर में ही रहता है। जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गौरतलब है कि उत्तराखंड की देवभूमि पर एक दिन पहले ही धूरा चौड़ाकोट स्कूल में शिक्षकों ने एक बच्चे को गिनती न सुना पाने के कारण बुरी तरह से पीटा था। फिलहाल दुष्कर्म मामले में आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News