उन्नाव पीड़िता की हालत गंभीर, वेंटिलटर पर लड़ रही जिंदगी की जंग

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत बहुत गंभीर स्थिति बनी हुई है। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है।;

Update: 2019-12-06 06:30 GMT

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत बहुत गंभीर स्थिति बनी हुई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि पीड़िता बहुत गंभीर स्थिति में है। उनका जीवित रहने की काफी कम संभावनाएं हैं। अब हमने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

आपको बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता को अदालत जाते वक्त रास्ते में आग लगा दी गई थी। पीड़िता का करीब 90 फीसदी शरीर आग की चपेट में आने के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। ऐसा सिर्फ इसीलिए हुआ क्योंकि न तो युवती को सुरक्षा दी गई थी और न ही उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों की जमानत पर अदालत ने किसी तरह की आपत्ती जताई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News