BSP में बड़ा फेरबदल, मुनकाद अली को बनाया गया उत्तर प्रदेश अध्यक्ष

बहुजन समाज पार्टी की चीफ और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज मुनकाद अली को बसपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।;

Update: 2019-08-07 12:52 GMT

बसपा ने पार्टी में बड़े बदलाव करते हुए कई पदाधिकारी बदल दिए हैं। बहुजन समाज पार्टी की चीफ और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज मुनकाद अली को बसपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है और आरएस कुशवाहा को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबित जौनपुर से लोकसभा सांसद श्याम सिंह यादव को बसपा संसदीय दल का नेता बनाया गया है और सांसद रितेश पांडेय को लोकसभा में पार्टी का उप नेता बनाया गया है। 

बहुजन समाज पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। गिरीशचंद्र जाटव 'चीफ व्हीप' बने रहेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर जीत दर्ज की थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News