उत्तर प्रदेशः मदरसों में छात्रों को कुर्ता पैजामा की जगह पैंट शर्ट पहनना होगा जरूरी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को कुर्ता पैजामा की जगह पैंट शर्ट पहनना अनिवार्य करने वाली है। इस बात की पुष्टि खुद राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने की।;
उत्तर प्रदेश में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राज्य सरकार ड्रेस कोड तय करने वाली है। बता दे कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को कुर्ता पैजामा की जगह पैंट शर्ट पहनना अनिवार्य करने वाली है।
मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड
आपको बता दे कि इस बात की पुष्टि खुद राज्य के अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने की है। मोहसिन रजा ने कहा कि मदरसों में पहने जाने वाले कुर्ते पैजामें की जगह जल्द ही मदरसों में बच्चों के लिए पैंट शर्ट पहनना अनिवार्य होगा।
आपको बता दे कि मोहसिन रजा ने दलील दी की अभी तक मदरसों में पढ़ने वाले छात्र कुर्ता पैजामा पहनते हैं। और वो भी ऊंचे पजामें के कुर्ते पहन कर मदरसे में पढ़ने आते हैं। जिससे कारण उनकी पहचान एक विशेष धर्म को मानने वालों के रूप में होती हैं।
मोहसिन रजा ने कहा कि ऐसे में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी अन्य स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की तरह लगे। इसके लिए जरूरी है कि मदरसों में छात्र पैंट शर्ट पहनकर आएं। जिसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही कोई फैसला कर सकती है।
सिलेबस में गणित और इंगलिश पहले ही अनिवार्य
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही मदरसों को मुस्लिम छात्रों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सिलेबस में बदलाव कर चुकी है। यूपी सरकार ने आदेश जारी कर मदरसों में अब एनसीआरटी की किताबों के पाठक्रम अनिवार्य कर दिए है। यही नहीं राज्य सरकार ने मदरसों के पाठ्यक्रम में इंगलिश और गणित विषयों को अनिवार्य कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App