लोकप्रिय बिरहा गायक हीरालाल यादव को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी में लोकप्रिय बिरहा गायक स्वर्गीय हीरालाल यादव के घर पहुंचे। पद्मश्री हीरालाल यादव का 12 मई को निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे।;

Update: 2019-05-14 04:35 GMT

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी में लोकप्रिय बिरहा गायक स्वर्गीय हीरालाल यादव के घर पहुंचे। पद्मश्री हीरालाल यादव का 12 मई को निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया। हीरालाल कुछ दिन से बीमार थे उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। 12 तारीख को उनकों अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसी दिन घर लाने पर उनकी मौत हो गई। 

हीरालाल यादव को इसी साल 16 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। बीमार होने के बावजूद वह सम्मान लेने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। 70 साल के इतिहास में पहली बार बिरहा को सम्मान मिला है। उनके निधन के बाद उनके प्रशंसक लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News