OMG: तीन महीने की बच्ची को उठा ले गए आवारा कुत्ते, खेत में मिला मासूम का शव

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद खतरनाक घटना सामने आई है। यहां एक तीन महीने की नवजात बच्ची को आदमखोर कु्त्ते उठा ले गए। घर से कुछ दूर पर बच्ची का शव क्षत विक्षत हालत में मिलते ही घर में कोहराम मच गया।;

Update: 2019-06-25 07:46 GMT

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक बेहद खतरनाक घटना सामने आई है। यहां एक तीन महीने की नवजात बच्ची को आदमखोर कु्त्ते उठा ले गए। घर से कुछ दूर पर बच्ची का शव क्षत विक्षत हालत में मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

मामला जिले के बेहट थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव का है जहां रात को बच्ची घर के आंगन में सो रही थी तभी कुत्तों के एक झुण्ड ने हमला बोल दिया और बच्ची को उठा ले गए, गांव के ही प्रधान के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। मृत बच्ची के शरीर से उसका सिर गायब है।

कुत्तों के इस हमले के बाद आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ गया है। सिर्फ सहारनपुर में ही नहीं बल्कि मुरादाबाद में भी मंगलवार सुबह कंपनी बाग पार्क के पास आवारा कु्त्तों ने एक महिला पर हमला करके उसे घायल कर दिया।

बुलंदशहर में भी आवारा कुत्तों का आतंक है वहां भी लगातार लोग कुत्तो के हमलों से घायल होकर सरकारी अस्पतालों में सुई लगवाने के लिए भटक रहे हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News