CAA संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ, इसे लागू नहीं किया जा सकता : पूर्व केंद्रीय मंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि सीएए संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है। नागरिकता कानून में इस तरह के संशोधन की कोई जरूरत नहीं थी।;
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएए पर बयान दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने नागरिकता संशोधिन अधिनियम (सीएए) को संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ बताया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि सीएए संविधान के मूल ढांचे के खिलाफ है। नागरिकता कानून में इस तरह के संशोधन की कोई जरूरत नहीं थी। क्योंकि भारत सरकार के पास पहले से ही किसी को भी नागरिकता देने की शक्ति थी। इस कानून को लागू नहीं किया जा सकता है।
Former Union Minister Yashwant Sinha in Lucknow: Citizenship Amendment Act is against the basic structure of Constitution. There was no need for this kind of an amendment in Citizenship law as GOI already had power to grant citizenship to anyone. This law cannot be implemented. pic.twitter.com/6oS5lOjGwx
— ANI UP (@ANINewsUP) January 27, 2020