Fani Cycle: सीएम योगी का ओड़िशा के प्रभावितों के लिए 10 करोड़ की मदद का ऐलान

ओड़िशा में फानी चक्रवात से प्रभावित परिवारों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपातकालीन राहत के रूप में 10 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।;

Update: 2019-05-05 10:58 GMT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओड़िशा के तूफान प्रभावितों के लिए मदद की घोषणा की है। योगी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से फानी चक्रवात से प्रभावित ओड़िशा के लोगों के लिए 10 करोड़ की मदद ऐलान किया है। 

बता दें कि चक्रवाती तूफान फानी से इस समय देश के कई हिस्से प्रभावित हैं। कई लोग इस तूफान में बेघर हो गए हैं, तो वहीं कई लोगों को दूसरी जगह ले जाया गया है। तूफान से करीब एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। 

इससे पहले साल 1999 में भी इसी तरह चक्रवाती तूफान आया था जिसकी वजह से तब दस हजार लोगों की मौत हो गई थी और एक बहुत बड़े इलाके में काफी तबाही आई थी। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News