योगी सरकार उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय खेल नीति को ही करेगी लागू

उपेंद्र तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से आयोजित किया जाएगा।;

Update: 2019-12-01 15:26 GMT

उत्तर प्रदेश के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को कहा कि योगी सरकार राष्ट्रीय खेल नीति को ही प्रदेश में लागू करेगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में इस बात पर सहमति बनाने के प्रयास किए गए कि सभी राज्य केंद्रीय खेल नीति को ही अपने यहां लागू करें। इस मामले में उत्तर प्रदेश पहले भूमिका निभा रहा है।

समय-समय पर सरकारों ने खेल नीति बनाने की तो कोशिश की मगर वह अंजाम पर नहीं पहुंच सकी। उपेंद्र तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी से आयोजित किया जाएगा।

इसमें देश के सभी राज्यों के 10 हजार लोग शिरकत करेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए युवक मंगल दल के माध्यम से ग्राम स्तर पर खेल उपकरण फुटबाल, बालीबॉल और नेट आदि मुहैया कराया जाएगा। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News