बैठे-बैठे मक्खियां भी मलती हैं अपने हाथ, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अमेरिका की 'द यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना' (the University of Arizona) ने लोगों को हाईजीन सिखाने के लिए मक्खी को 'मॉडल' तक बनाने की बात कही थी।;

Update: 2021-03-23 10:33 GMT

जब कभी भी आप मक्खियों (Flies) को देखेंगे तो आपको अधिकतर वो अपने हाथ मलते हुए दिखाई देंगी। जिसके बाद आपके दिमाग में कई तरह के ख्याल आएंगे, कि आखिर मक्खियां ऐसा करती क्यों हैं? दरअसल मक्खी 6 पैरों वाला जीव (6-Legged Insects) है। और उसकी कई ग्रोथ स्टेज (Growth Stages) होती हैं। लेकिन कई मक्खियों के पास एक ही पंख का जोड़ा होता है। हालांकि, ज्यादातर मक्खियां एक जैसी ही दिखती है, लेकिन अगर आप उनके शरीर को बहुत पास से देखते हैं, तो आपको उनमें कई अंतर दिखेंगे। साधारण मक्खियां (Common Flies) असल में अपने पिछले पैरों को आपस में रगड़ते हैं। वह ऐसा अपने पैर साफ करने के लिए करती हैं।


दरअसल मक्खियां ऐसा अपने स्मेल रिसेप्टर्स (Smell Receptors) को साफ करने के लिए करती हैं। स्मेल रिसेप्टर्स (Smell Receptors) ही हैं, जिनसे मक्खियों को उड़ने में सहायता मिलती है। अब जब कभी भी आप मक्खी को गौर से देखेंगे, तो आपको ये सिर्फ दोनों पैरों को आपस में ही नहीं रगड़ती दिखाई देंगी, बल्कि ये अपने पैरों को सिर पर, पंखों पर भी फेरती हैं। हालांकि सफाई मक्खियों के लिए काफी मेहनत का काम है। इन्हीं के जरिए वह खाना ढूंढती हैं, मेट्स (Mates) ढूंढती हैं, समझ लीजिए हर एक काम मक्खी इन्हीं के जरिए करती है। वहीं दिलचस्प बात ये है कि, अमेरिका की 'द यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना' (the University of Arizona) ने लोगों को हाईजीन सिखाने के लिए मक्खी को 'मॉडल' तक बनाने की बात कही थी।

कई शोधों में ये पाया गया है कि कुछ मक्खी की प्रजातियां दिन के कुछ तय समय पर सफाई का काम करती हैं। वहीं फ्रूट फ्लाइज (Fruit Flies) पर जर्मन शोधार्थियों ने 2007 में शोध किया और पाया कि सुबह और शाम के समय वो खुद को साफ करते हैं।

Tags:    

Similar News