महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म, पांच लड़कियां और चार लड़के पूरी तरह स्वस्थ्य

महिला ने एक साथ 9 बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड बनाया है। 25 वर्षीय महिला ने पांच लड़कियां और 4 लड़कों को एक साथ जन्म दिया है। खास बात है कि सभी बच्चे और महिला पूरी तरह से सुरक्षित हैं।;

Update: 2021-05-05 16:31 GMT

माली की महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म दिया है। इनमें पांच लड़कियां और चार लड़के शामिल हैं। खास बात है कि अल्ट्रासाउंड के दौरान 7 बच्चों के होने की पुष्टि हुई थी। जबकि महिला ने प्रसव के दौरान 9 बच्चों को जन्म दिया।

माली की महिला सिसी को गर्भवती होने के दौरान पेट में दर्द हुआ। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जांच करायी। तब डॉक्टर ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि सिसी एक साथ 7 बच्चों की मां बनेगी। इसको जानकर परिजन दंग रह गए। लेकिन जब महिला ने बच्चों को जन्म दिया तो उससे भी बड़ी हैरानी हुई। महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म दिया है।

माली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि 25 वर्षीय हलीमा सिसी के गर्भ में 7 बच्चों की पुष्टि के बाद डिलीवरी के लिए मोरक्को भेजा गया। क्योंकि उनके यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थी। महिला ने मंगलवार को सर्जरी के माध्यम से अब 9 बच्चों बच्चों को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ्य हैं। खास बात है कि महिला ने कोरोना के बीच में बच्चों को जन्म दिया है।

Tags:    

Similar News