हर्निया का इलाज कराने गया था शख्स, लेकिन जांच में निकला महिला का प्राइवेट पार्ट
एक 67 साल के शख्स के अंदर अचानक महिलाओं का प्राइवेट पार्ट यानी कि वजाइना विकसित हो गई। बता दें कि शख्स अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन कराने गया था।;
अगर कभी आपको पता चाले कि किसी पुरुष में महिलाओं का प्राइवेट पार्ट विकसित हुआ है तो क्या आप यकीन करेंगे? मनुष्य की जिंदगी में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ हुआ है एक 67 साल के शख्स के साथ, जो अस्पताल तो हर्निया का ऑपरेशन कराने गया लेकिन जब उसकी जांच की गई तो उसके अंदर कुछ चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
दरअसल इन दिनों एक मामला काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक 67 साल के शख्स के अंदर अचानक महिलाओं का प्राइवेट पार्ट यानी कि वजाइना विकसित हो गई। बता दें कि शख्स अस्पताल में हर्निया का ऑपरेशन कराने गया था। इस घटना को देखकर डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हैं।
'डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार ये शख्स यूरोप के कोसोवो का रहने वाला है। सबसे पहले तो उसके पैर में गांठ ही बन रही थी जिसे बताया गया कि ये हर्निया हो सकता है। इस दिक्कत के बारे में उन्हें सबसे पहले करीब एक दशक पहले पता चला। लेकिन जब वो इसका ऑपरेशन करवाने गए तो सर्जन भी चौंक गए। गौरतलब है कि उनके अंदर यूटेरस, कर्विक्स यानी की गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय मौजूद है।
मतलब ये कि इस शख्स के अंदर महिला के जननांग विकसित हो गए। जबकि उसका एक टेस्टिकल भी गायब हो गया। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को PMDS (Persistent Mullerian duct syndrome) कहते हैं। ये एक बहुत ही असमान्य स्थिति है। जिसके दौरान किसी पुरुष के अंदर महिलाओं के जननांग विकसित हो जाते हैं। अभी तक ये सिंड्रोम 200 लोगों में पाया जा चुका है।