मिल गया जवाब ''पहले अंडा आया या मुर्गी'', इंग्लैण्ड की धाकड़ यूनिवर्सिटी ने किया गहरा रिसर्च

रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने पुराणी सभी धारणाओं को धता बताते हुए कमाल के परिणाम ढूंढें हैं।;

Update: 2017-09-14 12:51 GMT

पहले मुर्गी आई या अंडा यह सवाल कहीं न कहीं आप ने सुना होगा, कई लोग तो इस सवाल को लेकर वहस भी करते हैं। लेकिन आज तक कोई ये साबित नहीं कर पाया कि पहले मुर्गी आई या अंडा।

लेकिन अब इस अनसुलझी पहेली को सुलझा लिया गया है।, इंग्लैण्ड में शेफ़ील्ड युनिवर्सिटी और द युनिवर्सिटी ऑफ़ वॉरविक ने पहले मुर्गी के आने का दावा किया गया। वहीं मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक इस रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले मुर्गी का जन्म हुआ है।

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार ओवोक्लाइडिन नाम के प्रोटीन से अंडे के खोल का निर्माण हुआ है। इस प्रोटीन के बिना अंडे का निर्माण होना असंभव नहीं है। और यह प्रोटीन सिर्फ मुर्गी के ओवरी यानी कि गर्भाशय में ही पाया जाता है। इसके अलावा उसके शरीर के किसी भाग में इसका मिलना संभव नहीं है।

रिसर्च दल के मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर कोलीन फ्रीमैन का मानना है कि इसे प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक सबूत भी हैं। मुर्गियों की ओवरी से प्रोटीन पैदा होता है और उसी से अंडा बना है। यह बात अंडे को खोलकर टेस्ट करने पर पता चली है। वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर हेक्टर की मदद से अंडे को खोला था।

बता दें कि वैज्ञानिक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं है कि मुर्गी कहां से और कैसे आई है। वहीं इस संबंध में प्रोफेसर जॉन हार्डिंग का कहना है कि हकीकत में यह रासायनिक प्रक्रिया काफी चौकाने वाली है। मुर्गी के शरीर में अंडे के छिलके का तैयार होना एक दुर्लभ प्रक्रिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News