Mercury Transit 2019 : बुध का राशि परिवर्तन, अशुभ परिणामों से बचने के लिए जानें बुध के राशि के अनुसार उपाय

By - deepaksingh |1 Jun 2019 5:27 PM IST
बुध ग्रह का गोचर 2 जून 2019 यानी रविवार सुबह 8 बजे वृषभ राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 21 जून 2019 यानी शुक्रवार सुबह 02:19 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है।यह नौकरी ,व्यापार, बहन और बेटी का कारक माना जाता है ।बुध की ये चाल कुछ राशियों के लिए तो बहुत अच्छी है तो कुछ के लिए बहुत बुरी है। लेकिन अगर आप बुध के लिए कुछ उपाय करते हैं तो बुध की यह चाल आपका कुछ नही बिगाड़ पाएगी । बुध का मेष राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...
कुंभ राशि के लिए उपाय
बुध का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। काल पुरुष की कुंडली में यह भाव सिंह राशि का होता है। यह भाव कारक है आपके ज्ञान का, संतान का और विद्या का। इस भाव में बुध के गोचर से छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी और जटिल समस्याओं को भी आप आसानी से हल कर पाएंगे। उपाय के रूप में गाय की सेवा करें और उन्हें हरी सब्जियाँ खिलाएँ।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS