Mercury Transit 2019 : बुध का राशि परिवर्तन, अशुभ परिणामों से बचने के लिए जानें बुध के राशि के अनुसार उपाय

बुध ग्रह का गोचर 2 जून 2019 यानी रविवार सुबह 8 बजे वृषभ राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 21 जून 2019 यानी शुक्रवार सुबह 02:19 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेगा। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है।यह नौकरी ,व्यापार, बहन और बेटी का कारक माना जाता है ।बुध की ये चाल कुछ राशियों के लिए तो बहुत अच्छी है तो कुछ के लिए बहुत बुरी है। लेकिन अगर आप बुध के लिए कुछ उपाय करते हैं तो बुध की यह चाल आपका कुछ नही बिगाड़ पाएगी । बुध का मेष राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...

मीन राशि के लिए उपाय

बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव सुख भाव भी कहलाता है। पारिवारिक जीवन के लिए यह गोचर बहुत शुभ है। परिवार के लोगों के बीच इस समय सामंजस्य देखने को मिलेगा। परिवार की अच्छी स्थिति आप के अंदर जोश भरेगी और इसके चलते निजी जीवन में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस राशि के कुछ लोग इस दौरान नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। उपाय के रूप में हरे रंग की गणेश जी की प्रतिमा को दूर्वा (घास) चढ़ाएँ।




Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 12
  • 13

  • Next Story