Aaj Ka Rashifal: जानें 5 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा आज का राशिफल
आज आश्विन कृष्ण सप्तमी है और सप्तमी श्राद्ध है। तो आइए, जानते हैं कि 05 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।;
Today Horoscope 05 October 2023: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी है और सप्तमी श्राद्ध है। तो आइए, जानते हैं कि 05 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
1-मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझनों वाला हो सकता है। आज के दिन आप अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखना होगा। वरना आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती हैं। वहीं आज के दिन आप वाहन भी बहुत ही सावधानी से चलाएं। वरना कोई दुर्घटना हो सकती है। अगर यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो वाहन को थोड़ा सतर्क होकर चलाएं। आज आपका मूड खराब होने की वजह से किसी अपने से झगड़ा भी हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पिंक
2-वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कुछ सकारात्मक हो सकता है। आज आपको कोई खुश खबरी मिल सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को थोड़ा अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। वहीं आज आप थोड़ा अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी थोड़ा ध्यान दें और लेनदेन के मामलों में भी सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
3-मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप आर्थिक स्थिति की वजह से परेशान हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मुलाकात कर सकता हैं। वहीं आप व्यापार में भी आप मुनाफे के लिए कोई बड़ा रिस्क ले सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे
4-कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज बच्चे के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में किसी बात को लेकर खुशियां बनी रहेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
5-सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए गुरुवार के दिन आपको अपने व्यवहार और वाणी में मधुरता लाने की जरूरत हैं। आज पर आपके विरोधी पर आप पर हावी हो सकते है। वहीं अगर आप नए मकान, दुकान या अन्य किसी प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो आपका सपना पूरा हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
6- कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपकी आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है। इसलिए विवाद को ज्यादा न बढाएं। वहीं अगर आपने किसी से धन उधार लिया है तो वो आपसे मांग सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
7-तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव वाला रह सकता है। आपको विपरीत परिस्थिति में धैर्य से काम लेना है, किसी से बेवजह न उलझें। वहीं आज आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
8-वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज व्यापार में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है, आज आप व्यापार में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आज आप कहीं घूमने की भी योजना बना सकते हैं। इसके अलावा आज आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय भी बिता सकते हैं। शाम के समय आपका दिन अच्छा हो सकता है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
9- धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा खराब रहेगा। आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं। खानपान का खास ख्याल रखना होगा। आज आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना होगा। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
10-मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज के दिन आप थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। वरना, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वहीं आज आपको कोई अपना धोखा दे सकता है। आज के दिन आप व्यापार में ज्यादा निवेश न करें। आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
11- कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं आज आपकी व्यवसाय में लाभ होगा। आज आप अपनों के साथ समय बिताएंगे और कुछ अलग करने का मन बना सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
12- मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी अपने से धन उधार न लें। वरना आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसके अलावा कोई भी काम करने से पहले अपने माता-पिता की सलाह जरूर लें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: दशहरे के पहले नवरात्र को क्यों कहते हैं शारदीय नवरात्रि
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।