Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें गुरुवार का राशिफल
Today Horoscope 28 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 28 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन गुरुवार है। आज गणपति बप्पा का विसर्जन भी होने वाला है। तो आइए, जानते हैं कि 28 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही मस्त है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको बॉस की ओर से कुछ अच्छा खुशखबरी मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। अपने दिनचर्या में बदलाव लाएं। वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छे ढंग से होने वाला है। आज आप बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका मानसिक संतुलन ठीक रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखियेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज बच्चे के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में किसी बात को लेकर खुशियां बनी रहेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपके लिए कुछ अच्छा संदेश सुनने को मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको आज सीनियर की ओर से कुछ अच्छा खुशखबरी मिल सकता था। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन शानदार रहेगा। आज आपको घरवालों की ओर से कुछ महंगा तोहफा मिल सकता है। पिता जी की ओर से घर की नई जिम्मेदारी संभालने का मौका मिल सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज का दिन कल थोड़ा ठीक रहेगा। आज आपको अपनी मनपसंद कार्य करने के मौके मिल सकते हैं। जो जातक घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उनको घर की याद आ सकती है। घर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप रिश्तेदारों के यहां किसी पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं। पार्टी के दौरान आज आपकी मुलाकात किसी अनजान लड़की से हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। परिवार वालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अपनी दिनचर्या पर ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों से संतुष्ट हो सकते हैं। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज बहुत बड़ी कामयाबी मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन ठीक-ठाक रहेगी। आज आपकी मुलाकात दोस्तों से हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा ठीक नहीं है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।