Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें शुक्रवार का राशिफल
Today Horoscope 29 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;
Today Horoscope 29 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) की पूर्णिमा तिथि दोपहर 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी और इसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि हो जाएगी। आज से ही पितृपक्ष की शुरुआत भी होने वाली है। तो आइए, जानते हैं कि 29 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपके कार्य से अधिकारी प्रसन्न होंगे। आज आपका मन बहुत ही अधिक प्रसन्न रहेगा। आज आपको चारों ओर से शुभ संदेश मिल सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही शानदार रहेगा। आज कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आपको कारोबार में कोई शुभ संकेत मिल सकता है। आज आप कोई नया टेंडर भर सकते हैं, जिससे आपको आगे जाकर लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में बहुत ही अधिक सुधार हो सकता है। आज आपको अपने पेट का विशेष ध्यान रखना होगा। वरना पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। आज आपके कारोबार में बड़ा फेरबदल हो सकता है, जिससे आपको अधिक लाभ मिलेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपको मिलाजुला कर सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नौकरी में अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज दोगुना लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे मिलकर आपको बहुत ही खुशी का अहसास होगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहेगा। आज आपको किसी प्रकार से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का आज का दिन कल से थोड़ा तनाव भरा रहेगा। आज आपका मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है। घर में गृह क्लेश हो सकता है, जिससे आपका मन दुखी हो सकता है। मन अशांत रहेगा। घर में पुराना मामले को लेकर बार-बार वाद-विवाद हो सकता है। आज आपको वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको नए कारोबार करने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ही अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले की अपेक्षा बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अच्छे व्यक्ति से हो सकती है। जिससे आप ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने के लिए प्लान बना सकते हैं। बच्चों के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अधिक खुशी का अहसास होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन समस्याओं से घिरा हुआ रहेगा। आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए किसी के साथ लड़ाई कर सकते हैं। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, वरना बात और अधिक बढ़ सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपको थोड़ी थकान अधिक हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से भरा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखना होगा। आज यदि शरीर पर थोड़ी सी भी खरोंच आती है, तो तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं, वरना आगे जाकर बहुत ही बड़ा जख्म बन सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। तभी आपको कार्यक्षेत्र में अधिक सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कल से अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। आज आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। आज आप किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अगर ऐसा करते हैं, तो आपकी सलाह बेकार जा सकती है। आज आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Pitru Paksha Shradh 2023: कल से शुरू होगा पितृपक्ष, जानें पूर्णिमा श्राद्ध से अमावस्या श्राद्ध की शुभ तिथियां
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।