Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें बुधवार का राशिफल

Today Horoscope 27 September 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...;

Update: 2023-09-26 23:45 GMT

 Today Horoscope 27 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के शुक्ल पक्ष की त्र्योदशी तिथि और दिन बुधवार है। तो आइए, जानते हैं कि 27 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े नेता से हो सकती है। आज आपकी सेहत में पहले से बेहतर सुधार हो सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आप दोस्तों से मिल सकते हैं। दोस्तों से मिलकर खुशी महसूस करेंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आप अधिक प्रसन्न रहेंगे। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी बहुत खराब हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज बच्चे के साथ समय व्यतीत करेंगे। मन में किसी बात को लेकर खुशियां बनी रहेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए बुधवार का दिन सुखद रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। मन में खुशियां बनी रहेगी। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आज आपको ऑफिस में सीनियर के द्वारा कुछ अच्छा उपहार मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों का आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अनजान लड़की से हो सकती है। बातचीत के दौरान बात आगे बढ़ सकती है। आज आप मन ही मन प्रसन्न होंगे। आप आपको बड़े भाई की ओर से अच्छा तोहफा मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। 

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए बुधवार का दिन मंगलमय रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आप आप कामयाबी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। 

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा खराब रहेगा। आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती हैं। खानपान का खास ख्याल रखना होगा। आज आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना होगा। ध्यान रखें। 

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन व्यस्तता रहेगी। आज आप सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। समाज में मान सम्मान बना रहेगा। सामाजिक कार्य के कारण आज आपको थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्तों से हो सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घूमने के दौरान आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें। 

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में है उनको आज अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत बिल्कुल खराब हो सकती है। ध्यान रखें। 

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News