Bihar Flood : बिहार में बाढ़ पर सीएम नीतीश का आया बयान, बोले- 26 लोगों की जान का दुख, राहत-बचाव कार्य जारी

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बाढ़ से राज्य में 25 लोगों की मौत हो चुकी है जिसका हमें दुख है। हम बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। भाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमें रवाना कर दी गई हैं। वे बाढ़ पीड़ितों का हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।bIHAR;

Update: 2019-07-16 07:55 GMT

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज यानी मंगलवार को विधानसभा के मॉनसून सत्र में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बाढ़ से राज्य में 25 लोगों की मौत हो चुकी है जिसका हमें दुख है। हम बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। भाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमें रवाना कर दी गई हैं। वे बाढ़ पीड़ितों का हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमों ने कुल 1 लाख 25 हजार लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित बाहर निकाला है। बाढ़ पीड़ितों के लिए 199 राहत शिविर बनाए गए हैं। उन्हें खाना बनाने के लिए 676 कम्यूनिटी किचेन बनाया गया है और जरूरत के अनुसार और भी व्यवस्था किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी खजाने का पहला हक बाढ़ पीड़ितों को ही है, उन्हें दिया जाएगा।

Image Credit : Twitter

बता दें कि आरजेडी ने नीतीश की सरकार पर आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार बाढ पीड़ितों के लिए समुचित व्यवस्था करने में असमर्थ हैं। राबड़ी देवी ने कहा है कि बाढ़ से लोग मर रहे हैं और सरकार कोई व्यवस्था नहीं कर पा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश जी हवा में उड़कर बाढ़ इलाकों का सर्वे करते हैं, क्या उन्हें गाड़ी से नहीं जाना चाहिए? इससे साफ पता चलता है कि पानी कितना भरा हुआ है।

Image Credit : Twitter

बता दें कि मानसून के शुरूआती बारिश से ही बिहार के 12 जिलें बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। बाढ़ से अब तक कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि स्थानीय मीडिया का कहना है कि मौत का आंकड़ा 30 से पार जा चुका है। सरकार राहत व बचाव कार्य लगातार कर रही है। वहां एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित निकाल रही है।  

Image Credit : Twitter

 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News