Bihar Flood : बिहार के 12 जिलों में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 123 लोगों की मौत

बिहार में बाढ़ का कहर अब भी जारी है। राज्य के 12 जिलों में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बाढ़ के चपेट में करीब 81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है।;

Update: 2019-07-25 05:05 GMT

बिहार में बाढ़ का कहर अब भी जारी है। राज्य के 12 जिलों में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बाढ़ के चपेट में करीब 81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बिहार के 12 जिलों में अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित जिलों में मधुबनी, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, व कटीहार हैं।


मरने वाले लोगों में सबसे ज्यादा सीतामढ़ी के 37 लोग, मधुबनी में 30, अररिया में 12, शिवहर और दरभंगा में 10, पूर्णिया में 9, किशनगंज में 5, मुजफ्फरपुर में 4, सुपौल में 3 व पूर्वी चंपारण में 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें कई लोग लापता हैं। जिनकी खबर अभी तक नहीं लग पाई है। बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों के लिए राज्य सरकार ने राहत शिविर बनाई हुई है। इसमें 2200 से ज्यादा लोगों ने शरण लिया है। लोगों के भोजन के लिए कम्यूनिटी रसोईघर की भी व्यवस्था की गई है।


बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की 26 टीमें रवाना की गई हैं जो लगातार बचाव व राहत का कार्य कर रही है। इस अभियान में 125 मोटरबोट भी लगाए गए हैं जिससे आसानी से लोगों को बाहर निकाला जा सके। फिलहाल राज्य के कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है। गंडक, अवारा, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा, जैसी कई नदियों का जल रेड लाइन को पार कर चुका है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News