गांधी मैदान की पारंपरिक नमाज में शामिल हुए सीएम नीतीश, विरोधियों पर दिए बड़ा बयान

मंगलवार को चांद की दीदार करने के साथ ही रमजान का पाक महिना खत्म हो गया। आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही ईदगाहों में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। राजनीतिक गलियारों में भी ईद पर बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी है।;

Update: 2019-06-05 04:41 GMT

मंगलवार को चांद की दीदार करने के साथ ही रमजान का पाक महिना खत्म हो गया। आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह से ही ईदगाहों में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। राजनीतिक गलियारों में भी ईद पर बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी है।

पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश तक ईद की बधाई दे चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार ने पटना की ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। पटना के गांधी मैदान में वर्ष 1925 से ही पारंपरिक ईद की नमाज में शामिल हुए और लोगों के बीच जाकर ईद की मुबारकबाद दी।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं वे धार्मिक नहीं कहलाते। उन्होंने ईद के मौके पर सभी प्रदेशवासियों की खुशहाली व अमन-चैन, भाईचारा कायम करने की दुआ मांगी।

सीएम नीतीश ने कहा कि इस साल सूखे की आशंका है। उन्होंने कहा कि हर अकीदतमंद बारिश के लिए भी दुआ मांगे। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ही कहा कि रमजान को लेकर सियासी बयानबाजी से बचना चाहिए। खबरों में बने रहने के लिए कुछ लोग धर्म को लेकर सियासी टिप्पणियां करते रहते हैं, लोगों को उनकी बातें अनसुना कर देना चाहिए। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News